बागेश्वर, अप्रैल 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। होटल नरेंद्र पैलेस में शनिवार को जनपद के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में बार संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने न्यायाधीशों को प्रतीक चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी। समारोह में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ऐश्वर्या बोरा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पुनीत कुमार तथा गरुड़ के न्यायिक मजिस्ट्रेट जैनब को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी न्यायिक अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय पंकज तोमर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी भी मौजूद रहे। नव निर्वाचित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रौतेला, उपाध्यक्ष नरेंद्र कोरंगा, सचिव पंकज धपोला, सह सचिव अनिल भाकुनी और...