देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को जिला कारागार का न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का उन्होंने निर्देश दिया। बंदियों से भी उन्होंने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।दोपहर बाद जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह, सीजेएम मंजू कुमारी, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि क़ैदियों की निगरानी मजबूत हो, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। एसपी संजीव सुमन ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्हांने कहा कि सुरक्षा इंत...