कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- छोटा अड़हरा गांव में रविवार रात हुई भारत यादव की हत्या के बाद दूसरे दिन इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया को हटा दिया गया था। उनको क्राइम ब्रांच भेज दिया गया था। क्राइम ब्रांच में रहे रोशनलाल को करारी थाने की कमान सौंपी गई थी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को उनके हाथों से यह कमान ले ली। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार सिंह को अब करारी थाने का चार्ज दे दिया गया है। विभाग में चर्चा है कि इंस्पेक्टर रोशनलाल पइंसा से हटाए जाने के बाद नियमानुसार छह महीने किसी थाने के इंचार्ज नहीं बनाए जा सकते थे। अस्थाई तौर पर ही उनको करारी भेजा गया था। इसीलिए, शीघ्र ही यह कार्रवाई कर दी गई। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एसपी शुक्रवार की शाम को सरायअकिल की तरफ जा रहे थे। करारी चौराहे पर उन्होंने भीषण जाम देखकर नाराजगी जाह...