गाजीपुर, जून 22 -- गाजीपुर। जिला और सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में रविवार को जनपद न्यायालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन तथा कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में योग की अद्भुत भूमिका कार्यक्रम मे...