जौनपुर, दिसम्बर 17 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के एक आरोपी के घर न्यायालय में हाजिर होने के लिए मंगलवार को मुनादी करायी। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि तीन माह पूर्व एक गांव की लड़की से शादी का झांसा देकर सुनील कुमार निवासी सोनावा चांदा सुल्तानपुर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। बार बार सूचना के बावजूद उपस्थित न होने पर न्यायालय के आदेश से आरोपी के घर मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा की गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश से कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...