देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किए जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने कहा कि जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया। डीसी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की और वादों के त्वरित निष्...