बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- न्यायालय में लंबित पुराने मामलों का जल्द करें निपटारा : जिला जज शेखपुरा कोर्ट के विस्तार व कर्मियों के आवास के लिए चिह्नित होगी 12.5 एकड़ जमीन डीएलएमसी की बैठक में न्यायिक व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर शेखपुरा, निज संवाददाता। मुकदमों के बोझ को कम करने, त्वरित न्याय दिलाने और न्यायालय की बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए जिला प्रशासन और न्यायपालिका ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को सिविल कोर्ट के मीटिंग हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की अहम बैठक की गई। यह भी पढ़ें- प्रेक्षण गृह में बच्चों को नियमित रूप से कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंबैठक का उद्देश्य बैठक में जिला जज ने स्पष्ट निर्देश दिया कि न्यायालय में लंबित मामलों को...