सीतामढ़ी, मई 18 -- शिवहर। एसपी शुभांक मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें न्यायालय से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा न्यायिक कार्यो के संपादन में समन्वय स्थापित करने को लेकर कई निर्देश दिए गए। एसपी ने न्यायालय में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष पहल करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। कहा कि न्यायालयों में लंबित पुराने कांडों की केस डायरी समय पर जमा की जाए ताकि विचारण की प्रक्रिया में विलंब न हो। उन्होंने गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- साइबर थाना में लंबित मामलों की समीक्षा, तेज निष्पादन के दिए गए निर्देश इसके अलावा अभियोजन कार्यों का प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा न्यायिक प्रक्रियाओं में सामान...