न्यायालय में फर्जी कागजात प्रस्तुत करने के आरोप में मुकदमा
गाज़ियाबाद, मई 26 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थानाक्षेत्र की पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पति पर परिवार न्यायालय में फर्जी कागजात प्रस्तुत करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी की पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाली मुस्कान का पति समीर के साथ परिवार न्यायालय में वाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने वाद को कमजोर करने के लिए फर्जी किरायानामा न्यायालय में जमा कराया है। आरोप है कि पति ने अपने साथी अनीस, दिलशाद और सद्दाम के साथ मिलकर यह फर्जी कागजात बनाये हैं। यह भी पढ़ें- न्यायालय में फर्जी कागजात प्रस्तुत करने के आरोप में मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.