चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत छोटा नीमडीह निवासी अंकित कुमार शाह ने झींकपानी के दालकी गांव निवासी जय सिंह तुबिद के खिलाफ सीजेएम के न्यायालय में चेक बाउंस करने का शिकायतवाद दर्ज कराया है। 22 जून 2026 को दर्ज शिकायतवाद में बताया गया है कि जय सिंह तुबिड ने अंकित कुमार शाह से गाड़ी खरीदने के लिए दोस्ताना लोन 2लाख 70 हजार रुपये लिया था और तीन महीने में रकम वापस करने का एकरायनामा किया गया था। एकरारनामा में कहा गया था कि पैसा नहीं दे पाने की स्थिति में गाड़ी अंकित कुमार शाह के नाम कर देगा। तीन महीना बीत जाने के बाद भी जय ने रकम वापस नहीं किया। यह भी पढ़ें- झींकपानी के जय सिंह तुबिड के खिलाफ चेक बाउंस का शिकायतवाद न्यायालय में दर्ज इसके बाद चेक दिया जो बाउंस कर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...