रांची, जून 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की टीम ने कोकदोरो मदनपुर में छह दिन पहले फिरोज अंसारी नामक युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले का खुलासा कर लिया है। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि फिरोज अंसारी के भतीजा को अफसर अंसारी समेत अन्य ने 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अफसर अंसारी जमानत पर जेल से बाहर है। जबकि, उसके पिता इदूल अंसारी जेल में ही बंद है। उसे जेल से बाहर निकालने के लिए आरोपी लगातार लगा हुआ था। अभियोजन पक्ष से फिरोज अंसारी गवाह के रूप में हैं। आरोपियों ने फिरोज को कई बार गवाही देने से मना किया। लेकिन, वह न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ गवाही देने की बात पर अड़ा रहा। इसी कारण से आरोपियों ने हत्या करने की नियत से उस पर को दो जून को गोली चलायी। गोली लगने की वजह से फिरोज घायल हो गया। यह भी पढ़ें...