सीतामढ़ी, मई 26 -- शिवहर। व्यवहार न्यायालय में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर सोमवार को आरओ वाटर सिस्टम शुरू किया गया। प्रधान जिला जज दीपक कुमार ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी में आरओ वाटर सिस्टम से राहत मिलेगी। खासकर न्यायार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आरओ वाटर सिस्टम चालू होने से न्यायालय में आने वाले लोगों के साथ ही अधिवक्ता व न्यायालय कर्मियों को शीतल पेयजल मिलेगा। मौके पर प्रधान जिला जज के अलावा परिवार न्यायालय के न्यायाधीश दीपक भटनागर, एडीजे प्रथम महेश कुमार, स्पेशल जज पोक्सो एक्ट दीपांजन मिश्र तथा सीजेएम महेश शुक्ला के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, महासचिव धर्मेंद्र कुमार तथा स्पेशल पीपी देशबंधु शर्मा एवं अधिवक्ता अंजनी कुमार अमलेश सहित अन्य उपस्थित ...