जहानाबाद, जनवरी 6 -- नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई उपस्थापन के दौरान सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर भाग गया था विधि विरुद्ध बालक जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। किशोर न्यायालय परिसर में पर्यवेक्षण गृह के सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर फरार हुए एक विधि विरुद्ध बालक ( बालबंदी) को नगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र से पकड़ा। मंगलवार की सुबह उसे जहानाबाद लाया गया और कानूनी कार्रबाई के बाद उसे पर्यवेक्षण गृह के अधिकारी को सौंपा गया। फरार हुआ 16 वर्षीय विधि - विरुद्ध बालक जहानाबाद शहर के मदारपुर ऊंटा का निवासी बताया गया है। नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने मंगलवार की शाम इसकी पुष्टि की। खबर के अनुसार पूर्व के एक मामले में पर्यवेक्षण गृह में रखे गए नामक विधि - विरुद्ध बालक को सोमवार को सुरक्षाकर्मी...