अल्मोड़ा, मार्च 8 -- अल्मोड़ा। नगर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जहां लोग बंदरों के आतंक से दूर हैं। अब जिला न्यायालय परिसर में बंदरों की बढ़ती तादात से अधिवक्ता परेशान हैं। आए दिन बंदर अधिवक्ताओं और यहां आने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इससे निजात के लिए अधिवक्ताओं ने नगर निगम को पत्र लिखा है। उन्होंने नगर निगम से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए उन्हें पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...