मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा। जिला एंव सत्र न्यायालय परिसर में एसएसएफ टीम ने सघन चेकिंग की। इस दौरान टीम ने न्यायालय परिसर,गेट पर आने जाने वालों की सघन तलाशी ली। सोमवार को प्रदेश के सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों में सुरक्षा दृष्टि से जारी हाई अलर्ट के दृष्टिगत स्थानीय जनपद न्यायालय परिसर में एसएसएफ प्रभारी सुरक्षा विकास राय के नेतृत्व में टीम ने क्यूआरटी और एएस चैक टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग की। इस दौरान न्यायालय परिसर के अलावा कोर्टरूम, न्यायिक कार्यालय, पार्किंग में खड़े वाहन व संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की सघन चेकिंग व तलाशी ली गयी। इस दौरान न्यायालय में घुसने वालों की भी चेकिंग की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.