मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी कोतवाली सुनीता दहिया ने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की स्थिति का जायजा लिया गया और प्रचलित अभिलेखों की गहन जांच की गई।निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी बारीकी से परीक्षण किया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...