न्यायालय के निर्देश पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पाकुड़, अगस्त 3 -- न्यायालय के निर्देश पर रविवार देर शाम महेशपुर थाने में बंगाल एवं झारखंड के सात आरोपितों के खिलाफ एकमत होकर गाली-गलौज कर मारपीट करने, छेड़खानी करने एवं सोने का चेन छीन लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वादिनी थाना क्षेत्र के लौगांव निवासिनी उपहुन बीबी ने बंगाल के नामजद आरोपित बाबलु शेख, आनारुल शेख, जुकेखा बीबी, मार्जिना बीबी सभी बनमोहरामपुर (मुरारोई) एवं महरूम शेख, सदिरूल शेख दोनों महेशपुर के देशरामपुर तथा राजू शेख बंगाल के श्रीरामपुर (मुरारोई) के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाई है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.