मेरठ, अप्रैल 22 -- हस्तिनापुर कस्बे में कृषि विज्ञान केंद्र के सामने स्थित सरकारी भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में बुधवार को अहम प्रगति हुई। कोर्ट के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई। बताया गया कि नगर पंचायत पिछले करीब 10 वर्षों से उक्त भूमि को अपनी संपत्ति बताते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच भी कराई गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते अब कोर्ट द्वारा गठित टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्यों की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की और भूमि से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान नगर पंचायत की टीम भी मौके पर मौजूद रही औ...