न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव में छह माह पूर्व चोरी का झूठा आरोप लगाकर एक परिवार पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। भैसौनी गांव निवासी फूलचंद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 28 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसियों ने गहना चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहे से हवाई फायरिंग भी की। इस हमले में फूलचंद के बेटे सुरेंद्र, भाई रमाकांत, भांजे सूर्य नारायण, राम नारायण एवं मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा सभी घायलों को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ ले जाया गया। जहां सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.