कुशीनगर, फरवरी 16 -- कुशीनगर। न्यायालय के आदेशानुसार तरयासुजान थाने की पुलिस ने पीएनबी के सीएसपी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा थाना क्षेत्र के गांव दोमाठ निवासी एक महिला की शिकायत के आधार पर हुआ है। दोमाठ निवासी बिंदु राय ने बताया है कि उनका खाता पीएनबी सेवरही में है, जिसमें जीविकोपार्जन के लिए बच्चों द्वारा पैसा भेजा जाता है। उनके खाते में पुत्री ने गन्ने के रुपये 31 दिसंबर, 2019 को 50,000 रुपये जमा करने गई। भीड़ होने के कारण बैंककर्मी के कहने पर पीएनबी के सीएसपी संचालक के पास गई। वहां सीएसपी संचालक अभिषेक कुशवाहा निवासी बहादुरपुर थाना तरयासुजान के पास पैसा भरने वाला फॉर्म के साथ रकम दे दी और रसीद लेकर उसकी फोटो खींच मोबाइल पर भेज दी। किंतु रुपये नहीं मिले। प्रार्थनी कोलकाता से घर आकर अपनी बेटी के साथ सीएसपी संचालक के ...