मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव घर में घुसकर मारपीट, आभूषण और नगदी लूटने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी के आदेश पर रविवार की देर शाम हुई है। क्षेत्र के धोबही गांव निवासी खरपत्तू प्रसाद का आरोप हैकि एक जनवरी की रात लगभग आठ बजे गांव के ही बालकिशुन, संतोष शर्मा, अशोक कुमार, दयाराम उर्फ गुड्डू, विवेक शर्मा, किशोरी शर्मा और अभिषेक जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर से कीमती गहने और दस हजार रुपये नगद लूट लिए। जब परिवार ने विरोध किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में खरपत्तू के हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोट आई।घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर दी, लेकिन...