बस्ती, दिसम्बर 11 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने घर में सामान व नकदी उठा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में रिजवाना खातून निवासी रौनहिया थाना रुधौली ने बताया कि वह सात नवंबर को धान की फसल काटकर घर में रखी। उसके बाद दवा लेने के लिए डॉक्टर के यहां चली गई। इस दौरान विपक्षी बेलाल, उबेद अहमद, शाहीना खातून, इरम खातून, निसार और जैद अहमद निवासी रौनहिया उसके घर में घुस गए। घर में रखा 10 हजार रुपया कीमत का धान, 22 सौ रुपये का कपड़ा, एक चांदी का पायल उठा ले गए। जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो बिलाल अहमद ने गाली दिया। जान से मारने की नीयत से जमीन पर पटक दिया। लात से मारते हुए जमीन पर घसीटा। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया तो मुकदमा नहीं दर्ज किया। इस पर न्यायालय ने रुधौली ...