मधुबनी, मार्च 1 -- झंझारपुर। न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुरानी बाजार स्थित एक महत्वपूर्ण भूखंड पर दखल-दिहानी की कार्रवाई कराई गई। बटवारा इसराय बाद मामले में पुरानी बाजार निवासी राम शाह को उनके हिस्से की जमीन पर प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा दखल-दिहानी को लेकर पत्र जारी किया गया था। पत्र में उल्लेख किया गया था कि जिला विधिक शाखा एवं प्रभारी पदाधिकारी, प्रभारी न्यायाधीश नजारत, व्यवहार न्यायालय झंझारपुर के आदेशानुसार राम साह बनाम गंगिया देवी मामले में संबंधित जमीन राम शाह के हिस्से की पाई गई है।निर्धारित तिथि पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। सिटी मैनेजर संजय कुमार दंडाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। वहीं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। बीच बाजार की महत्वपूर्ण जमीन पर वर...