आदित्यपुर, मई 31 -- गम्हरिया। दोस्ताना कर्ज लेकर वापस नहीं करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की जब्ती की गई। यह मामला ग़म्हरिया थानांतर्गत छोटा गम्हरिया का है। जानकारी के अनुसार छोटा गम्हरिया निवासी सचिदानंद प्रसाद सिंह से सुदीप्तो चौधरी उर्फ बाबु चौधरी ने वर्ष 2007 में 5 लाख रुपये दोस्ताना कर्ज लिया था। इसके बाद सुदीप्तो चौधरी ने सचिदानंद सिंह को कुछ पैसे लौटाए। बाकी पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। सचिदानंद प्रसाद सिंह ने पैसे की रिकवरी के लिए वर्ष 2010 में न्यायालय में केस किया था। वर्ष 2015 में न्यायालय ने सचिदानंद प्रसाद सिंह के पक्ष में फैसला सुनाई और सुदीप्तो चौधरी को 6% ब्याज के साथ रुपया लौटाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की इसके बावजूद सुदीप्तो चौधरी ने पैसे...