हरदोई, अप्रैल 9 -- संडीला। कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी सोनू ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विपक्षी गण कल्लू, बउवा, बउआ की पत्नी, लमई, अवधेश, राहुल मोहल्ले के रहने वाले हैं। विपक्षीगण का घर के सामने है। आठ माह पूर्व कल्लू ने उससे पांच हजार उधार लिए थे। मांगने पर हीला हवाली करता रहा। 19 दिसंबर को उधारी मांगने पर विपक्षीगण एक राय होकर लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे। मामले में विद्यासागर पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...