न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया
पलामू, सितम्बर 21 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। मनातू थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 26/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त सह चुनका गांव निवासी विपिन कुमार यादव के घर शनिवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चस्पा किया। थाना प्रभारी विक्की कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक रूप से इश्तहार की कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। पलामू न्यायालय के आदेश के तहत जारी इश्तहार में आरोपी विपिन कुमार यादव को 28 अक्तूबर 2026 या उससे पहले न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय ने इश्तहार को सार्वजनिक रूप से चस्पा किया। ढोल-नगाड़े बजाकर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजन और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने उपस्थित लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.