प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- लालगंज। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी रवि कुमार राज मिस्त्री है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव समापुर निवासी ओमप्रकाश के यहां चार मजदूरों के साथ 45 दिनों तक काम किया। आरोप लगाया कि तीन जनवरी को मजदूरी मांगने गया तो ओमप्रकाश ने अपने बेटों प्रमोद, रज्जन उर्फ राजकुमार के साथ मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा व उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस और एसपी से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.