समस्तीपुर, जनवरी 23 -- उजियारपुर। उजियारपुर पुलिस ने न्यायालय के वांछित को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वांछित की पहचान थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी भुवनेश्वर पासवान के पुत्र मुकेश पासवान के रूप में हुयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...