छपरा, जून 21 -- 9 अगस्त को पटना में होगी राज्यस्तरीय आमसभा सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग

बैठक की कार्यवाही छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी बैठक संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य भर के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा न्यायालय कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में महासचिव सत्यार्थ सिंह, संयोजक अश्वनी कुमार, संरक्षक अवधेश तिवारी, मुख्य सलाहकार आर.पी. राजेश, संगठन सचिव अजीत कुमार, अविनाश कुमार, मनजीत कुमार, उपाध्यक्ष सौरव कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शाहिद सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए न्यायालय कर्मियों की समस्याओ...