हापुड़, अगस्त 2 -- हापुड़। न्यायालय परिसर में बिना अनुमति वीडियो बनाकर उसे भ्रामक टैगलाइन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्य न्यायालय मजिस्ट्रेट के पेशकार अरुण कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट विजय डोगरा एवं उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्तियों द्वारा बिना किसी अनुमति के न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष, आंतरिक परिसर तथा पीठासीन अधिकारी के प्रतिबंधित चैम्बर में प्रवेश कर वीडियोग्राफी की गई है। इस वीडियो को मिथ्या एवं भ्रामक टैगलाइन के साथ इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया है, जिसका उद्देश्य न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाना, ...