न्यायालय एवं जिला अस्पताल परिसर में सीओ ने सुरक्षा परखी
चंदौली, मई 12 -- चंदौली, संवाददाता। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई।उन्होंने न्यायालय परिसर, अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर ने सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.