बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। स्कूल ऑफ लींगल स्टडीज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भ्रमण किया। छात्र-छात्राएं एसो. प्रोफेसर डा. अरविंद कुमार के नेतृत्व में जिला न्यायालय का भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर मुकद्दमो का निस्तारण होने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वरिष्ठ अधिवक्ताओ द्धारा बैक, बिजली विभाग और पारिवारिक आदि मामलों में वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली के अंतर्गत विवादों के त्वरित निपटारे के बारे में समझाया गया। जिससे न्यायालयों पर मुकदमों की संख्या का दबाव कम होता है।डीन डा. राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि इस विजिट से छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक ज्ञान में वृद्धि होगी। छात्र-छात्राओं के साथ प्राची त्यागी, विकान्त कुमार, प्रिया शर्मा आदि अध्यापक उपस्...