जौनपुर, अप्रैल 15 -- मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील के विभिन्न न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अन्य समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष घनश्याम मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप था कि न्यायालयों में फैली अव्यवस्थाएं और भ्रष्टाचार से आम लोगों को न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान अशोक यादव एडवोकेट, गुलाब दुबे एडवोकेट, प्रदीप सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.