हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। निज संवाददाता नगर के अलग-अलग 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को न्यायालयों में कार्यालय परिचारी भर्ती परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण वातावरण कदाचार मुक्त परीक्षा ली गई। सभी केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लगा दी गई थी। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर सभी केद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा लेने की व्यापक स्तर पर प्रशासनिक प्रबंध किया गया था। सभी केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा ली गई। पहली पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी । इसके अतिरिक्त पूरे ज...