पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार शब-ए-बरात के अवसर पर अब 5 फरवरी के बजाय 4 फरवरी (बुधवार) को पूर्णिया न्यायमंडल की अदालतों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बायसी, बनमनखी और धमदाहा स्थित न्यायालयों पर भी लागू होगा। यह निर्णय चांद दिखने की संभावित तिथि को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बार एसोसिएशन पूर्णिया के मुस्लिम अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए संयुक्त आवेदन पर विचार करने के बाद यह आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 4 फरवरी को सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई अब 5 फरवरी को की जाएगी। इस दिन न्यायालय एवं कार्यालय सामान्य कार्य दिवस के रूप में खुले रहेंगे। इस संबंध में जारी मेमो के माध्यम से सभी न्यायिक पदाधिकारियों, बार एसोसिएशन, प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.