बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) न्यायालय में कार्यरत सत्र लिपिक पर गबन व कदाचार का आरोप है। इस मामले में कोर्ट रीडर ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) न्यायालय के रीडर अवधेश कुमार ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोर्ट के कर्मचारी दिलीप वर्मा पांच जनवरी 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। वह अपने साथ न्यायालय की अर्थदण्ड पंजिका व रसीद बुक भी ले गए हैं, जिसे अब तक वापस नहीं किया गया है। आरोप है कि एक आपराधिक मामले में छह अभियुक्तों से वसूले गए 42 हजार रुपये दिलीप वर्मा ने नजारत में जमा नहीं कराए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले विभागीय जांच शुरू की गई थी। प्रशासनिक समिति की रिपोर्ट और जनपद न्यायाधीश के अन...