भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर। पॉक्सो विशेष न्यायाधीश सुगन्धा प्रसाद ने मंगलवार को अपना जन्मदिन अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया। देर शाम वह नाथनगर स्थित अनाथालय पहुंची। जहां उन्होंने बच्चों के बीच समय बिताया और मिलकर उनसे बातचीत की। बच्चों से मिल कर वह काफी प्रभावित हुई। साथ ही प्रबंधन को बच्चों के विकास और उत्थान के लिए और बेहतर करने की सहाल की। उन्होंने अनाथालय की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...