आरा, फरवरी 7 -- पीरो, संवाद सूत्र नवादा की जिला और सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज के असामयिक निधन पर पीरो सिविल कोर्ट में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट मौन रखने के बाद सब जज भूपेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि शिल्पी सोनी राज का जाना न्यायपालिका के लिए अपूरणीय क्षति है। बार एसोसिएशन पीरो के अधिवक्ताओं ने नवादा के जिला सत्र न्यायधीश के निधन पर नो वर्क रखा। श्रद्धांजलि सभा में मुंसिफ मजिस्ट्रेट कुंदन पासवान, नाजिर संत कुमार सिंह के अलावा आनंद कुमार, राहुल कुमार, समीर कुमार, हेमंत कुमार, रोहित कुमार, सुजीत कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, अधिवक्ता अरुण कुमार राय और महासचिव श्यामानंद पाण्डेय थे। जिला व सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज के निधन पर उनके पैतृक गांव पीरो के बचरी में भी शोक छा गया है। मुखिया विवेक कमल उर्फ मंटू रा...