मैनपुरी, फरवरी 7 -- जिला जज द्वारा गठित समिति में शामिल न्यायाधीशों ने शनिवार को नगर के वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में शामिल अपर न्यायाधीश चेतना चौहान, कुलदीप सिंह व प्रीती गिरि द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। निरीक्षण में वृद्धा आश्रम की संचालक कमलेश कुमारी व अधीक्षक नीतू अनुपस्थित मिलीं। वहीं प्रभारी अधीक्षक कांतीवाला व केयर टेकर रोजी, संदीप सिंह व पीएलवी वीरेंद्र विक्रम सिंह उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान वृद्धा आश्रम की प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि आश्रम में कुल 115 वृद्ध आश्रित हैं, जिसमें 55 पुरुष व 60 महिला हैं। समिति द्वारा आश्रितों से खाने के बारे में पूछा गया। वृद्धजनों ने बताया कि शनिवार को आश्रम में खाने में कद्दू की सब्जी, मिक्स दाल व रोटी दी गई थी। इस दौरान समिति ने पाकशाला का निरीक्षण किया...