पलामू, सितम्बर 19 -- मेदिनीनगर। झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार जारी कर दिया है। पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के अलावा गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद व साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। तीनों की नियुक्ति न्यायाधीश के रूप में हुई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से नियुक्तियों की जानकारी साझा की। अधिसूचना के अनुसार, संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने इन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट को...