रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ परिसर में शनिवार को व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ताओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों की होली खेली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज राम तथा विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप बर्तन उपस्थित रहे। साथ ही अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी हर्षित तिवारी और न्यायिक दंडाधिकारी आयशा सिंह सरदार की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर परंपरागत हास्य-व्यंग्य के तहत संघ अध्यक्ष आनंद अग्रवाल को महामूर्खाधीराज और सीताराम को मूर्खाधीराज की उपाधि दी गई। मुख्य अतिथि ने दोनों को सब्जियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश न्याय व्यवस्था की गाड़ी के दो पहिए हैं। जिनके समन्वय से ही न्यायिक प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती है। होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.