पटना, अगस्त 9 -- Patna High Court Chief Justice: दिल्ली हाई कोर्ट के सीनियर जज न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का नए मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से इसके लिए अनुशंसा की है। गत दिनों सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में न्यायमूर्ति सुधीर सिंह पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। जस्टिस मिनाक्षी एम राय की सेवा निवृत्ति के बाद उन्हें ऐक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। 7 अगस्त 1965 को जन्मे वी. कामेश्वर राव दिल्ली विश्वविद्यालय से 1987 में बीए ऑनर्स भूगोल और 1990 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। मार्च 1991 में उन्होंने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में वकालत के लिए नामांकन कराया। जनवरी 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया। यह भी पढ़ें...