बाराबंकी, अप्रैल 8 -- बाराबंकी, संवाददाता। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व जिले के प्रशासनिक जज सुभाष विद्यार्थी बुधवार को सिविल कोर्ट पहुंचे। कचहरी पहुचने पर जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रधान न्यायधीश पारिवारिक न्यायालय वंदना सिंह, प्रथम अपर जिला जज विनय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह आदि के साथ सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति ने पचास अधिवक्ता चैंबर भवन, नया न्याय भवन, पुराने ब्लाक स्थित न्यायालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद न्यायमूर्ति ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक भवन में बैठक की। इसके बाद न्यायमूर्ति ने जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, महामंत्री रामराज यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा से मुलाकात की। इसके बाद सभी के साथ मिलकर जिला बार एसोसिएशन के सभागार पहुंचे। वहां की लाइब्रेर...