पटना, फरवरी 27 -- हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई। शनिवार को वे न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने कहा कि न्यायमूर्ति पांडेय ने अपने कार्यकाल में न केवल 14 हजार मुकदमों का निपटारा किया, बल्कि इस संस्थान की मर्यादा को कायम रखा। उन्होंने उनके जीवन यात्रा और न्याय क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। महाधिवक्ता पीके शाही ने उनके सुखद भविष्य की कामना की। मौके पर केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डॉ. केएन सिंह, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह और लॉयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने भी विचार रखे। न्यायमूर्ति पांडेय ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जो पल मैंने बिताय...