देवरिया, दिसम्बर 27 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के बगहां गांव निवासी अरुण कुमार मिश्र के उच्च न्यायालय प्रयागराज में न्यायमूर्ति नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर फूल मालाओं स्वागत किया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। स्वागत करने वालों में बनारसी मिश्र, कौशल किशोर मिश्र, विजय मिश्र, प्रानू मिश्र, अच्छेलाल कुशवाहा, रामबेलास तिवारी, लाल साहब तिवारी, मानवेन्द्र मिश्रा, कन्हैया तिवारी, अमरेश यादव, अजय मिश्रा, आनंद मिश्र, आलोक यादव, अंकित मिश्रा, जयकिशोर गोड, पारुल यादव, धीरज मिश्र, रविशंकर तिवारी, जितेन्द्र पटेल, राजन यादव आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था की दृष्टि से थानाध्यक्ष राकेश सिंह एवं एसएस...