मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- औराई। भरथुआ पंचायत के न्यायमित्र व बिहार राज्य न्यायमित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना में पंचायतीराज विभाग के सचिव मनोज कुमार से मिला। सदस्यों ने ग्राम कचहरी में कार्यरत न्यायमित्र के मानदेय में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगें रखीं। इस पर सचिव ने सार्थक पहल करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. उदय नारायण प्रसाद, बरखा कुमार, राम नारायण झा व सुनीता कुमारी शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.