न्यायमित्रों ने आंदोलन में शामिल होने का लिया निर्णय
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- लाखो। जिला वकील संघ, बेगूसराय के प्रांगण स्थित सुभाष हॉल, हीरा बाबू पुस्तकालय में शनिवार को जिला न्यायमित्र संघ की आम बैठक हुई। इसमें जिले की विभिन्न ग्राम कचहरियों में कार्यरत पदस्थापित न्यायमित्रों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता न्यायमित्र विजय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों में कार्यरत न्यायमित्रों की समस्याओं और मानदेय में बढ़ोतरी के मुद्दे पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि न्यायमित्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से पहल की मांग कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यायमित्र अपनी मांगों के समर्थन में 5 से 7 अक्टूबर तक गर्दनीबाग, पटना में आयोजित तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। संघ ने जिले के सभी न्यायमित्रों से पटना पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.