हाजीपुर, फरवरी 18 -- महनार,संवाद सूत्र। बिहार राज्य ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मुलाकात कर न्यायमित्रों की समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने बताया कि ग्यारह वर्षों से न्यायमित्रों का मानदेय 7000 रुपए पर स्थिर है,जबकि अन्य संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी होती रही। न्यायमित्र पद वर्ष 2007 में संविदा के आधार पर बनाया गया था,जिसका उद्देश्य गांव के लोगों को घर के पास सुलभ और त्वरित न्याय देना है। मंत्री ने मानदेय वृद्धि का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल ने इस दौरान रालोसपा विधायक माधव आनंद,अपर मुख्य सचिव और विभागीय अधिकारियों से भी न्यायमित्रों की समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल में राजीव कुमार, संतोष कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, अशोक कुमार ठाकुर, पंक...