अररिया, मई 22 -- अररिया, विधि संवाददाता। न्यायमंडल अररिया में हाई कोर्ट पटना के निर्देश पर न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा योगदान किया गया है। यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से जिला जज सिरिस्तेदार अजय कुमार ने दी है। बताया गया कि हाई कोर्ट पटना के आदेश पर प्रमोद कुमार यादव फैमिली जज अररिया के रूप में योगदान किये हैं। इसी प्रकार, शशि भूषण कुमार एडीजे 01 के रूप में, संजीत कुमार सिंह एडीजे 02 के रूप में, विनीत कुमार सिंह एडीजे 04 के रूप में तथा अमरेन्द्र श्रीवास्तव एडीजे 06 सह स्पेशल जज पॉक्सो के रूप में योगदान किये हैं। यह भी पढ़ें- न्यायमंडल में न्यायिक अधिकारियों ने योगदान किया इसके साथ ही जानकारी मिली है कि जेएम प्रणव कुमार भी अररिया न्यायमंडल में ही जेएम सह मुंसिफ के पद पर योगदान कर चुके हैं। इधर जिला अधिवक्...