न्यायपीठ सचिव संवर्ग में दो अफसर पदोन्नत
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने लखनऊ खंडपीठ के न्यायपीठ सचिव संवर्ग के दो अधिकारियों को उपनिबंधक सह न्यायपीठ सचिव के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लखनऊ खंडपीठ से पदोन्नत अधिकारियों में वीरेंद्र कुमार और अमित कुमार बाजपेयी शामिल हैं। उच्च न्यायालय कर्मचारी एवं अधिकारी संघ के महासचिव संजीव यादव ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.